बलरामपुर में विकास की नई बयार:CM साय 172 करोड़ के 197 कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन, विवाह बंधन में बंधेंगे 300 जोड़े

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को तातापानी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जहां वे कुल 172 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 197 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं में 43 करोड़ 14 लाख 78 हजार रुपए के 58 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग के 29.39 करोड़ के 4 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 1.45 करोड़ के 6 कार्य, जनपद पंचायत राजपुर के 40 लाख के 2 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 7.58 करोड़ के 45 कार्य और पीएमजीएसवाई के 4.31 करोड़ का एक कार्य शामिल है। साथ ही 129 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत के 139 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से जल संसाधन विभाग रामानुजगंज के 46.36 करोड़ के 12 कार्य, बलरामपुर के 14.33 करोड़ के 5 कार्य, पीएमजीएसवाई बलरामपुर के 23.35 करोड़ के 14 कार्य और राजपुर के 37.04 करोड़ के 26 कार्य शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 2.09 करोड़ के 20 कार्य और जनपद पंचायत बलरामपुर के 2.68 करोड़ के 23 विकास कार्य भी इसमें सम्मिलित हैं। 300 जोड़े का होगा विवाह तातापानी महोत्सव के दौरान 14 जनवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें करीब 300 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। इन जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी तातापानी पहुंचेंगे। इस महोत्सव की पूरी तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है, जिसमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। तातापानी महोत्सव: जिले के विकास को नई दिशा तातापानी महोत्सव, बलरामपुर जिले में विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण और शिलान्यास से जिले की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *