डॉग्स पॉन्ड में बिना जांच हो रही कुत्तों की सर्जरी, शिकायत दी

भास्कर न्यूज | जालंधर नंगल शामा डॉग्स पॉन्ड में कुत्तों की नसबंदी की जाती है। लेकिन यहां कुत्तों को रखने में एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही, एबीसी रूल्स का भी पालन नहीं हो रहा है। यहां छह महीने से छोटे कुत्तों को भी रखा गया है, जबकि छोटे कुत्तों को उठाना या वहां रखना उचित नहीं है। यह उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने नंगल शामा में डॉग्स पॉन्ड बनाया है, जहां कुत्तों की नसबंदी का काम होता है। संस्था के कर्मचारी सुबह कुत्तों को एनिमल कैचर वाहन से लेकर जाते हैं और कैनल में रखते हैं। लेकिन एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। इस मामले में एनीमल एक्टिविस्ट पीयूष सोनी ने कहा कि डॉग्स पॉन्ड में कुत्तों की सर्जरी बिना जांच-पड़ताल के की जा रही है। इसके अलावा परिसर और गेट पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। इसे लेकर निगम अधिकारियों के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *