लोगों को हिन्दू धर्म के प्रति एकजुट होने की जरूरत

उदयपुर | हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम निम्हा मंडल के ग्राम पोतका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला सह-संचालक देवनारायण यादव, खंड प्रवाहक जितेंद्र पांडेय सहित अन्य हिंदू धर्म मानने वाले लोग शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी प्रतिभा निखारते हुए सैला सुगा का नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिला प्रवाहक देवनारायण यादव ने कहा कि देश में हिंदू धर्म संकट में है। ईसाई धर्म के लोग दीमक की तरह काटने की प्रयास कर रहे हैं इससे रोकना जरूरी है। समाज प्रमुखों के द्वारा यह बीड़ा उठाना आवश्यक है। हिंदू धर्म की रक्षा करना ही हमारे कर्तव्य है। खंड प्रवाहक जितेंद्र पांडेय ने कहा कि हमारे आसपास में सभी समाज के लोग एकजुट होकर हिंदू धर्म को संगठित करने की कार्य करें नहीं तो आने वाले दिन में हमारे वंशज को परेशानी का दिन देखना पड़ेगा। हिंदू ही एक ऐसा धर्म है हिन्दू धर्म मानने से सभी समाज के लोग शांति ढंग से सुरक्षित रह सकते हैं। लव जिहाद के मामले खतरनाक तरीके से लोग प्लानिंग के तहत कर रहे हैं। समाज के बेटी बहन को सुरक्षित रखने लव जिहाद को रोकना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन लालजीत पैकरा व अवधेश यादव ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *