अलवर जिले के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 में अध्ययनरत छात्रा-छात्राओं का 14 जनवरी से 18 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। शेष कक्षाओं का समय प्रातः10 से 3 बजे तक रहेगा। जिला कलक्टर डाॅ. आर्तिका शुक्ला ने जिले में जारी शीतलहर को देखते हुए अलवर जिले में संचालित कक्षा 1 से 5 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रा-छात्राओं का 14 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल छात्रा-छात्राओं के लिए लागू रहेगा। शेष स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा। उन्होंने जिले के समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि इन आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। यदि कोई संस्था प्रधान उक्त अवधि के दौरान 1 से 5 तक कक्षाओं का संचालन करते पाए जाने पर व शेष कक्षाओं के विद्यार्थियों का समय प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक के आलावा स्कूल संचालित करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


