सादुलपुर; देश व किसानों की समृ​द्धि की कामना की

स्टेशन रोड स्थित किस्तूरी मार्केट में मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। जोगेंद्र फगेड़िया के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जनों ने देश और किसानों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जोगेंद्र फगेड़िया ने चौधरी चरण सिंह के जीवन और उनके किसान हितैषी विचारों पर प्रकाश डाला। महेंद्र कालीरावण ने चौधरी चरण सिंह की सोच को आज भी प्रासंगिक बताया। इस मौके पर विनोद पूनिया, प्रताप लुहार, सुरेश लुहार, रामेश्वर धायल, राकेश धायल, नीटू मितानी, विकास मेहरान, महेंद्र सिंह, पवन लुहार, राकेश बोथरा व सुरेंद्र गढ़वाल आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *