भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- 3 क्षेत्र में बड़ी छलांग:हेमंत  ने कहा – मेडिकल कॉलेज से बैतूल में शुरू  हुआ विकास का नया युग

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा ने मंगलवार को धार और बैतूल में मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की सौगात से बैतूल में विकास का नया युग शुरू हुआ है। उन्होंने इसे जिले के इतिहास का ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि यह कदम स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी छलांग है। खंडेलवाल ने कहा कि अब तक गंभीर बीमारियों में बैतूल के लोगों को भोपाल या नागपुर जाना पड़ता था। जनजातीय बहुल जिला होने के कारण यहां बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनजातीय अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। 600 बिस्तरों वाले इस मेडिकल कॉलेज के बनने से जिले में कुल 1000 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिनमें 75 प्रतिशत बिस्तरों पर गरीबों को निःशुल्क इलाज मिलेगा। बैतूल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से जुड़ा जिला है और जैव विविधता से भरपूर है। यहां मध्यप्रदेश का पहला ताप्ती फॉरेस्ट रिजर्व भी विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बैतूल को खेल और उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान और आधुनिक सुविधाएं तैयार कर स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *