गनियारी | गुरुकुल केंपस में द न्यू इंडिया हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा 21 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद और मंत्री तोखन साहू, विधायक धर्मजीत सिंह और जिला उपाध्यक्ष भाजपा संतोष कौशिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनता में नवाचार और भारतीय सभ्यता के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसमें संस्था के चेयरमैन राकेश तिवारी, डायरेक्टर डॉ. जी. तिवारी, सचिव ऋषिकेश केसरी, प्राचार्य डॉ. आदित्य त्रिवेदी सहित समस्त शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ व पालक मौजूद थे। छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। अतिथियों ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है।


