सुशासन सप्ताह में लगे शिविरों में किया समाधान

बारां| राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो साल पूरे होने और सुशासन सप्ताह के तहत ग्रामीण समस्या समाधान शिविर प्रत्येक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को खैराली, बालाखेड़ा, जैपला, सारथल, चरड़ाना, कस्बानोनेरा एवं परानियां में शिविर लगे। इस दौरान शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा लंबित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करना, किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करवाना, राजस्व न्यायालयों के लंबि​त नोटिसों की तामिली, कुर्रेजात रिपोर्ट तैयार करना, सहमति से विभाजन, नामांतकरण, मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र जैसे कार्य संपादित कर ग्रामीणों को राहत दी। शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करते हुए पट्टे वितरित किए। बुधवार को बारां, अंता, छीपाबड़ौद, अटरू, कस्बाथाना व नाहरगढ़ में शिविर लगेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *