सीजन का दूसरा कोहरा, 150 मीटर के बाद का दिखना बंद

एक दिन पहले शाम को चली अचानक उत्तरी हवा ने ठंडक बढ़ने के संकेत तो दिए थे मगर रात को हवा थमते ही को​हरा छाने का भी आसार दिखाया। आखिरकार हुआ भी वही। हालांकि तापमान तो ज्यादा नहीं गिरा मगर कोहरा इतना घना छाया कि 150 मीटर के बाद नजर के सामने कुछ नहीं दिखाई दिया। कोहरे का असर दोपहर तक रहा। दरअसल पश्चिमी राजस्थान में पूर्वी राजस्थान के पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव हो रहा है। विक्षोभ के कारण पहले तापमान 16 डिग्री पार हुआ। उसके बाद सोमवार की शाम अचानक उत्तरी हवा चलनी शुरू हो गई। इससे लगा कि सर्दी बढ़ेगी। तापमान गिरा तो मगर उतना नहीं जैसी हवा चली थी। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। कोहरा सुबह 3 बजे से ही छाना शुरू हेा गया। सुबह 9 बजे तक धुंध सी रही। सुबह नौ बजे भी 150 मीटर दूर का दिखाई नहीं दे रहा था। विजिविलिटी कमजोर होने की वजह से कई जगह सड़क दुर्घटनाएं भी हुई। लोगों को11 बजे तक वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। आने वाले दिनों में ज्यादातर तापमान 10 डिग्री के आसपास रिकार्ड होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *