पाइपलाइन में लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी

अलसीसर | कस्बे के वार्ड 5 में मुख्य सड़क पर पिछले दस दिन से पीएचईडी की पाइपलाइन में लीकेज की वजह से सड़क पर पानी बह रहा है। सड़क पर पानी के भरे रहने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। पीएचईडी के अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायत भी कर चुके लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। 181 पर भी शिकायत के बाद अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही। वार्ड के लोगों को पानी में से गुजरना पड़ रहा है। -विनोद कुमार सैन, वार्ड 5, अलसीसर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *