सोप| कस्बे में पिछले कुछ समय से बिजली की समस्या बनी हुई है। कभी फाल्ट की वजह से बिजली बंद हो जाती है, तो कभी कोई ओर कारण से घंटों तक बिजली नहीं आती है। इससे पेयजल की समस्या बन आती है। अक्सर पेयजल सप्लाई प्रभावित होती है। प्रशासन और बिजली निगम बीसलपुर सप्लाई के निर्धारित समय पर बिजली अनिवार्य रूप से चालू रखे। इसके अलावा बीसलपुर पेयजल योजना की मुख्य-सहायक लाइनों में हो रहे अवैध नल कनेक्शनों को हटाकर पानी की चोरी रोका जाए, ताकि इस सर्दी में ग्रामीणों को राहत मिल सके। – रामलाल, सोप


