मानस भवन में स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर 26 को

बैकुंठपुर | रेड क्रॉस सोसाइटी जिला कोरिया के तत्वावधान में जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर का आयोजन 26 दिसंबर को किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन में आयोजित होगा। शिविर में जिले के स्थानीय नागरिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ रक्तदान भी कर सकेंगे। शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार रथ को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर मंगलवार को रवाना किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, रेड क्रॉस सोसाइटी कोरिया जिला के चेयरमैन महेंद्र वेद सहित रेड क्रॉस के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रचार रथ कोरिया जिले के सभी ब्लॉक में भ्रमण करेगा, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक शिविर की जानकारी पहुंच सके और लोग इस आयोजन पहुंच सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *