कामरेड मारकंडेय की 10वीं पुण्यतिथि पर कंबल बांटे

राजनगर | कामरेड मारकंडेय सिंह की 10वीं पुण्यतिथि 22 दिसंबर को राजनगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई मुख्य अतिथि रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता एटक के केंद्रीय अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा कामरेड मारकंडेय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान मजदूरों को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक बिश्नोई ने कहा कि मारकंडेय सिंह मजदूरों के अधिकारों के साथ-साथ क्षेत्र के विकास और कोयला उत्पादन में संतुलन बनाए रखने पर भी जोर देते थे। पुण्यतिथि पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटा। कार्यक्रम में वरिष्ठ मजदूर नेता रामकुमार तिवारी, राजनगर उपक्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार राय, बिजुरी उपक्षेत्रीय प्रबंधक शुभंकर मित्रा, नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्मिक प्रबंधक एसके द्विवेदी सहित संजय सिंह, अजीत सिंह, सुजीत सिंह, अजय सिंह, विकास यादव, सत्यदेव सिंह, रामू यादव, बैजू दुबे और अन्य संगठनों के पदाधिकारी, श्रमिक व कोल इंडिया के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *