जबलपुर में अवकाश पर गए तहसीलदार-नायब तहसीलदार:राजस्व मंत्री की टिप्पणी का विरोध, सरकारी वॉट्सएप ग्रुप से भी हुए लेफ्ट

मध्य प्रदेश में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की महिला नायब तहसीलदार की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। दरअसज, सीहोर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंत्री ने महिला अधिकारी के खिलाफ मिली शिकायत पर बयान दिया था। विरोध स्वरूप सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार 13 से 15 जनवरी 2025 तक तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गए। इतना ही नहीं, अधिकारियों ने सरकारी वॉट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया है। मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के बैनर तले सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा है। संघ के पदाधिकारी शशांक दुबे के अनुसार- सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन किया है। मुख्यमंत्री से निलंबित महिला सहयोगी की बहाली की मांग की है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसकी गारंटी मांगी है। इस तरह की टिप्पणियां उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं, जिससे उनमें आक्रोश उत्पन्न हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *