स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टूडेंट्स से किया संवाद:परीक्षा में तनावमुक्त रहने के लिए दिए टिप्स, सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी

बुरहानपुर में आगामी वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए जिला अस्पताल का मनकक्ष विभाग विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आया है। विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने के लिए मार्गदर्शन दे रही है। सोमवार को टीम ने खकनार के उत्कृष्ट विद्यालय का दौरा किया, जहां मनकक्ष प्रभारी नोडल अधिकारी और मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र झड़ानिया ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता के लिए मनहित एप और टेली मानस स्वास्थ्य कार्यक्रम का टोल फ्री नंबर 14416 की जानकारी भी साझा की। परीक्षा जीवन का एक हिस्सा इसलिए तनाव न लें
प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड ने 18 से 27 वर्ष की आयु को भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण काल बताया। उन्होंने विशेष रूप से चेतावनी दी कि सोशल मीडिया, मोबाइल की लत, बुरी संगत और नशीले पदार्थों का सेवन युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने छात्रों को समझाया कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, इसलिए अनावश्यक तनाव से बचें। कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर विनीता, विद्यालय के शिक्षक आशीष पटेल, प्रकाश चौधरी, एकनाथ चौधरी के साथ 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव से मुक्त रखते हुए उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *