केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे ग्वालियर:रात 8.55 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, पुलिस ने कारकेड निकाल किया रिहर्सल, ट्रैफिक प्लान जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। वे बुधवार शाम 7.55 बजे चंडीगढ़ से विशेष विमान से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। रात 8.55 वह ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगे और यहां से सीधे ऊषा किरण पैलेसे नदीगेट जाएंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन गुरुवार को वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मेला मैदान पर होने जा रहे ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट-2025’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।गृह मंत्री शाह गुरुवार सुबह 11.50 बजे ऊषा किरण पैलेस से मेला मैदान के लिए रवाना होंगे। 12 बजे से 1.50 बजे तक वे मैदान में रहेंगे। फिर दोपहर 2.05 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री सहित सीएम व अन्य अतिथियों के आगमन से पहले सुरक्षा तैयारी करते हुए कारकेड निकालकर रिहर्सल की है। जिससे सुरक्षा में कोई चूक न हाे सके। अटल जी के पैतृक निवास जाएंगे या नहीं साफ नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का औपचारिक कार्यक्रम जो अभी तक पुलिस के पास आया है, उसमें अभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक निवास पर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि वे अटल जी के पैतृक निवास पर जा सकते हैं। इसलिए भारत रत्न अटल जी के निवास के आसपास भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से मेला मैदान, ऊषा किरण पैलेस तक निकला कारकेड
गृह मंत्री की सुरक्षा के लिए मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कारकेड निकालकर सुरक्षा तैयारियों की रिहर्सल की है। कारकेड के दौरान जहां पर सुरक्षा में कमी दिखी उसे तुरंत ही दुरुस्त कराया है। सुरक्षा के लिए 2500 जवान ग्वालियर पुलिस और एसएएफ के रहेंगे। जबकि 1500 जवान दूसरे जिलों से आकर सुरक्षा का जिम्मा संंभालेगे। गृहमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उनके रास्तें में आने जाने वाले मार्ग पर जितनी भी कॉलोनी है उसमें रहने वाले किराएदारों की जानकारी जुटाई गई है। सुरक्षा के लिए कई ड्रोन भी उड़ाए जाएंगे। इसके अलावा जिस रूट से उनका काफिला निकलेगा वहां ऊंची इमारतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आईपीएस अफसर संभालेंगे सेक्टर की जिम्मेदारी
हर सेक्टर की जिम्मेदारी आईपीएस अफसर के हाथों में रहेगी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने होटल, लॉज, धर्मशाला की चेकिंग शुरू हो गई है। मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात भर पुलिस चेकिंग कर रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ ही शहर के नाकाबंदी पॉइंट पर भी पुलिस बल तैनात किया है। शहर में आने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। बाहर से आने जाने वालाें से पूछताछ की जा रही है। यातायात रहेगा डायवर्ट
शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाए रखने यातायात को परिवर्तित किया है। इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन शहर मे दाखिल नहीं हो सकेंगे। एयरफोर्स स्टेशन से लेकर गोला का मंदिर चौराहा, दूध डेयरी, इंद्रमणी नगर, सूर्यनमस्कार, महाराजा गेट, रेसकोर्स रोड़, मार्गो पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा। इसलिए असुविधा से बचना है तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *