राजपाल सिंह तोमर बने भाजपा जिलाध्यक्ष:सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा, कार्यकर्ताओं ने जताया भरोसा

खंडवा भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर को बनाया गया है। तोमर पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। सरल, सहज और ईमानदार छवि के राजपालसिंह ने भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ रखा था। जिलाध्यक्ष को लेकर उन्हीं के नाम के कयास लगाए जा रहे थे। राजनीति के लिए सरकारी टीचर की नौकरी छोड़ी
तोमर की नियुक्ति पर एक भाजपा कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि- तोमर को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी हाईकमान ने नंदु भैय्या को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इधर, राजपालसिंह तोमर के नाम पर सभी गुट एकमत हुए थे। वे पूर्व में भी जिलाध्यक्ष बनते-बनते चूक गए थे। उन्होंने राजनीति के लिए सरकारी टीचर की नौकरी छोड़ दी थी। देशगांव के रहने वाले तोमर जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले छैगांवमाखन मंडल के अध्यक्ष भी रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *