कोटा में तापमाम में उतार चढ़ाव के चलते सुबह शाम ठंडक बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में सुबह 6 से 8:30 तक कोहरा बना रहा। जिसके कारण नेशनल हाईवे और 8 लाइन पर वाहनों की गति धीमी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के आखिरी में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे की शुरुआत होगी जो जनवरी तक बनी रहेगी। कोहरा व उत्तरी हवाएं कमजोर होने से अधिकांश शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। कोटा में मंगलवार को अधिकतम पारा 3 डिग्री तक बढ़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चली। बीते एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास व अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बीते दिनों ये रहा तापमान


