रंका | जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा जिला अध्यक्ष एवं सत्र न्यायाधीश आदरणीय मनोज प्रसाद एवं सचिव आदरणीय निभा रंजना लाकड़ा के निर्देशानुसार रंका प्रखंड के डीएलएसए गढ़वा के बैनर तले विश्रामपुर पंचायत पीएलवी राजेश कुमार चौधरी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवार के बीच सौहार्द स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। आपको बताते चले कि बिश्रामपुर पंचायत अंतर्गत कमरून निशा पति हसीबुद्दीन अंसारी से मिले जहां कई ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले आदिवासी अनुसूचित जनजाति परिवार की लड़कियों को सिलाई का कार्य सिखा रहे हैं। इस संबंध में कई लड़कियों से मिल कर बात करने से पता चला कि ग्रामीण इलाकों में कई लड़कियों को सिलाई मशीन चलाने और सीखने का हुनर हैं। इस संबंध में विश्रामपुर पंचायत पीएलवी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि जिला नियोजन पदाधिकारी गढ़वा से संपर्क किया जाएगा। और वहीं पीएलवी ने समझाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों के लिए भारत सरकार द्वारा अगर आपके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। और आप दिन भर यही सोचती रहती हैं कि मैं भी कुछ काम करके अपने परिवार के भविष्य के लिए कुछ पूंजी जमा कर लूं, तो भारत सरकार द्वारा शुरू की गई। सिलाई मशीन योजना शुरू की गई हैं। जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाती है। भास्कर न्यूज | मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित एस डी मेमोरियल एकेडमी में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान आधारित कई मॉडल प्रदर्शित किए गए। विज्ञान प्रदर्शनी में वर्ग 3 से वर्ग 8 के छात्र-छात्रा शामिल हुए ।जिन्होंने डिफेंस सिस्टम से लेकर वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कई महत्वपूर्ण मॉडल बनाकर उसके बारे में बताया। विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र प्राचार्य अरुण कुमार, रामाशंकर चौबे, विवेकानंद चौबे, रंजीत चौबे, शिक्षक अमरेंद्र कुमार मिश्र, जयप्रकाश पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, गौतम कुमार इत्यादि ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान आधारित मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों से उनके द्वारा बनाए गए मॉडल का उपयोग, सार्थकता तथा फंक्शन की विधि के बारे में पूछताछ की गई। प्रदर्शनी में वर्ग 6 की छात्रा नंदिनी, पल्लवी, हर्षिता, आरुषि तथा गोल्डी द्वारा सभी प्रकार के पॉल्यूशन तथा वर्ग 6 के अनुराधा एवं सबा प्रवीण द्वारा वाटर साइकिल, वर्ग 8 के शिवम शशि आयुष तथा पवन द्वारा इलेक्ट्रिक लिफ्ट, वर्ग 7 के अमित कुमार प्रिंस कुमार रविकांत युवराज हिमांशु इत्यादि द्वारा सोलर सिटी, वर्ग 5 के अंशु प्रियांशी क्षितिज तथा द्वारा वाटर फिल्टर, वर्ग 3 के सत्यम द्वारा रॉकेट, वर्ग सात के गुलाम सूर्यकांत दुर्गा दत्त अंकित तथा फक्रेआलम द्वारा डिफेंस सिस्टम, वर्ग 4 के सत्या तथा सफिया द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग वर्ग 5 के शिफा आराध्या रहमतुन तथा अलका द्वारा वोल्कानिक इरप्शन,एवं वर्ग पांच के शिवम आयुष तथा आर्यन द्वारा विंडमील, जैसे कई आकर्षक मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर पीयूष पांडे, अंशु कुमारी देव, कीर्ति टोप्पो, एनिमा कुजूर, मीणा केरकेट्टा, नसरीन तथा विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे। विज्ञान प्रदर्शनी दिखाते हुए बच्चे। भास्कर न्यूज | मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आरके. पब्लिक स्कूल उंचरी मझिआंव में 10वाँ वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित 10वां वार्षिक खेल महोत्सव बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार,अलखनाथ पांडेय, चेयरमैन आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, केआर झा, प्राचार्य, पीके झा प्रशासक तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विद्यालय के छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य केआर झा ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों का अभिनंदन किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय को हाल ही में सीबीएसई, नई दिल्ली से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक की मान्यता प्राप्त हुई है।साथ ही पिछले माह विद्यालय में प्ले स्कूल का भी उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। इसके बाद प्राचार्य श्री केआर झा ने मुख्य अतिथि का सम्मान करते हुए उन्हें विद्यालय की स्मृति चिन्ह शॉल और नववर्ष की डायरी भेंट की। खेल महोत्सव का उद्घाटन रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया गया, जो छात्रों की प्रगति और विकास का प्रतीक था। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें मेंढक दौड़, बिस्किट दौड़, तीन पैरों की दौड़, मगरमच्छ दौड़, केला दौड़, जूता दौड़, बैक रेस, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो आदि शामिल थे। शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी बैक रेस, मटका फोड़ और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। चेयरमैन अलखनाथ पांडेय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने अभिभावकों और संरक्षकों को यह भी सलाह दी कि वे बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं, उन्हें विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भाग लेने का अवसर दें तथा मोबाइल फोन के उपयोग को सीमित करें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार ने छात्रों के अनुशासन, सांस्कृतिक प्रस्तुति और खेल भावना की सराहना की तथा उन्हें समय प्रबंधन, अनुशासन और सीखने की रुचि बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन संतोष गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक रूप से गाए गए वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, वयोवृद्ध अनवार खान, विजय चौबे, रौशन कुमार, उपप्राचार्य राजेश कुमार पाण्डेय, रूपेश कुमार पाण्डेय, प्रीति द्विवेदी, शारीरिक शिक्षक जय गोविंद ठाकुर, सर्वजीत कुमार सहित काफी संख्या में अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।


