2500 किलोग्राम जावा महुआ व 200 लीटर अवैध महुआ शराब की गई नष्ट

भास्कर न्यूज | गढ़वा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग जिले में लगातार सघन अभियान चला रही है। सोमवार को उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक उत्पाद निर्मल मरांडी एवं विभागीय टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मेराल थाना क्षेत्र में व्यापक छापामारी अभियान चलाया। अभियान मेराल थाना अंतर्गत दुलदुलवा गांव के चंद्रवंशी टोला, पीड़ापाठ एवं केश्वर खांड जंगल क्षेत्र में चलाया गया। इन इलाकों में लंबे समय से अवैध रूप से महुआ शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना की पुष्टि होते ही उत्पाद विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। छापामारी के दौरान टीम को देखते ही अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि, मौके पर बड़ी मात्रा में शराब बनाने की अवैध सामग्री बरामद की गई। विभागीय टीम ने लगभग 2500 किलोग्राम जावा महुआ एवं करीब 200 लीटर अवैध महुआ शराब को मौके पर ही जब्त करते हुए नष्ट कर दिया। इसके साथ ही शराब निर्माण में उपयोग होने वाले अन्य उपकरणों को भी नष्ट किया गया। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विभाग पूरी तरह से सख्त है। उन्होंने कहा कि छापामारी के दौरान जो लोग मौके से भागने में सफल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *