अशोकनगर में बुधवार यानी आज 7 घंटे बिजली कटौती रहेगी। मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी की ओर से 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर केबल क्षमता वृद्धि और प्रतिस्थापन का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार, यह कार्य केंद्र सरकार की आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) योजना के तहत किया जा रहा है। इसके लिए अशोकनगर सबस्टेशन से निकलने वाले मेन बाजार फीडर को बंद रखा जाएगा। बिजली कटौती के दौरान पुराना बाजार, माधव भवन, मोती मोहल्ला, पुराना थाना और आसपास के स्थानीय क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। बिजली वितरण कंपनी ने बताया है कि तकनीकी आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद या चालू करने के समय में बदलाव किया जा सकता है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


