टीकमगढ़ कृषि कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट:फर्स्ट ईयर के छात्र बताए जा रहे, प्रबंधन ने बुलाई बैठक

टीकमगढ़ के कृषि महाविद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कुंडेश्वर रोड स्थित कॉलेज के बाहर सड़क पर हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दो दर्जन से अधिक छात्र एक-दूसरे से मारपीट करते दिख रहे हैं। ये सभी छात्र कृषि महाविद्यालय के फर्स्ट ईयर के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में फर्स्ट ईयर के छात्र रहते हैं। मंगलवार शाम किसी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही बढ़ गया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज के बाहर सड़क पर आकर एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। यह मारपीट काफी देर तक चलती रही। इस मामले में अभी तक किसी भी छात्र की ओर से कोतवाली थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. डीएस तोमर ने छात्रों की इस हरकत को अनुशासनहीनता बताया है। उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में आज एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रोफेसर, हॉस्टल इंचार्ज और संबंधित छात्रों को भी बुलाया जाएगा। पूछताछ के बाद कॉलेज प्रबंधन आगे की कार्रवाई करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *