शिविर में 95 बच्चों के दांतों की जांच:गोनेर के राजकीय विद्यालय में बच्चों को बांटे गए गर्म कपड़े

ईशावी फाउण्डेशन और भारत विकास परिषद की ओर से गोनेर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नि:शुल्क दांतों की जांच और सामग्री वितरण का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डाॅ.गुंजन गुप्ता और डॉ. ख्याति अग्रवाल ने 95 बालक-बालिकाओं के दांतों की जांच कर सुरक्षा व सफाई के उपाय की जानकारी दी। इसके साथ ही बच्चों को नि:शुल्क टूथब्रश व टूथपेस्ट बांटे गए। ईशावी फाउण्डेशन के अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद ने बताया कि इसी विद्यालय में जरूरतमंद 51 बालक-बालिकाओं को गर्म कपड़े भी वितरित किए गए। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष द्वारा प्रार्थना सभा मे परिषद के 5 सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के आधार पर किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *