जालंधर के ढेसियां ​​​​​​​ हत्या कांड का 8वां आरोपी गिरफ्तार:एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया अरोपी को राजस्थान की जेल से प्रोडैकशन वारंट पर लाया

, जालंधर के गोराया क्षेत्र के गांव काहना ढेसियां ​​​​​​​में करीब 10 साल पहले हुए सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस केस के फरार चल रहे 8वें आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना गोराया के एसएचओ सिकंदर सिंह वीर्क ने बताया कि वर्ष 2015 में गांव ​​​​​​​काहना ढेसियां ​​​​​​​के आढ़ती नरिंदर सिंह उर्फ निंदर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने गहन जांच करते हुए इस मामले में कुल 8 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनका ट्रायल पूरा हो चुका है और उन्हें अदालत द्वारा सजा भी सुनाई जा चुकी है। हालांकि, इस केस का एक आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंडा, निवासी डविंडा, जिला हर्षियापुर (हरियाणा) फरार चल रहा था। पुलिस को हाल ही में सूचना मिली कि आरोपी भूपिंदर सिंह राजस्थान की एक जेल में किसी अन्य मामले में बंद है। इसके बाद जालंधर पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर आरोपी को राजस्थान जेल से जालंधर लाकर गिरफ्तार किया। एसएचओ सिकंदर सिंह वीर्क ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की तैयारी की जा रही है, ताकि हत्या के मामले से जुड़े सभी पहलुओं की दोबारा जांच की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी के साथ ही 10 साल पुराने ​​​​​​​ काहना ढेसियां हत्या कांड के सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जा चुका है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *