किन्नौर में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन:जश्न कार्यक्रम का किया विरोध, नादौन में 100 करोड़ का होटल बनाने का आरोप

कांग्रेस के दो साल के पूरा होने पर मनाए जा रहे जश्न के विरोध में भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। बुधवार को किन्नौर भाजपा ने रिकांगपिओ में जन आक्रोश रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रैली रामलीला से होते हुए रिकांगपिओ बाजार से वापस रामलीला मैदान आई और वक्ताओं ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्य वक्ता लोकेंद्र कुमार विधायक आनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार मित्रों व चाटुकारिता करने वालों की सरकार हैं, जो हमारे हितों को बेचने की कोशिश कर रहे है। प्रदेश सरकार गारंटियों को पूरा नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह कार्यकाल झूठ बोलने वाली सरकार है। इन दो सालों में प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर महिलाओं को 1500/- रुपए देने की गारंटी पर भी महिलाओं के साथ झूठ बोला गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक साल में एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन आज पूरी तरह मुकर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में किसी को रोजगार मिला तो सिर्फ उपमुख्यमंत्री के बेटी को मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर के समय जिला में खोली गई विभिन्न संस्थानों को बंद किया गया। पूर्व प्रदेश सरकार ने गरीब लोगों के सुविधा के लिए हिम केयर योजना शुरू किया गया जिसे भी बंद किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विभाग के घाटे का हवाला देकर होटल बंद किए गए लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री नादौन में 100 करोड़ खर्च कर के होटल का निर्माण कर रहे हैं। सड़क, बिजली और पानी की समस्या
प्रदेश सरकार की हालात आज तक के सरकार में कभी नहीं हुआ। इन अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष प्रदेश वन निगम सूरत नेगी ने भी सरकार को जम कर कोसा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने जिला के लोगों की मांग पर कई संस्थान खोले लेकिन वर्तमान सरकार ने उन सबको बंद कर दिया। आज जिला में बिजली, सड़क, पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जिला में विकास पूरी तरह ठप्प पड़ी है। जिला भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी, उपाध्यक्ष हकीम नेगी ने भी जनसभा को संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *