यूपी में 64 जिलों में कोहरा, 15 से फिर बारिश:50 मीटर से ताजमहल नजर नहीं आया, कानपुर सबसे ठंडा, एक की मौत

यूपी के 64 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई है। सोमवार सुबह वाराणसी सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। कोहरे के कारण दिन में भी सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। आगरा में ताजमहल धुंध में छिप गया। रविवार को कानपुर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 5.4°C रिकॉर्ड किया गया। महोबा में ठंड की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। 24 घंटे में 35 जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में औसत बारिश 1.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश आगरा, बरेली और बिजनौर में 7 से 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कानपुर आने वालीं 67 ट्रेनें 10 घंटे देरी से पहुंचीं। प्रदेश में 15 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं। पछु‌आ हवाओं से फिर से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, आने वाले दिनों में सर्द हवाएं परेशान करेंगी। कोल्ड डे की संभावना कम है। अगले 3 दिनों तक मौसम का अनुमान
14 जनवरी- शीतलहर के साथ कोहरा भी छाया रहेगा। विजिबिलिटी 100 मीटर रिकॉर्ड की जाएगी। हल्की बारिश भी कुछ जगहों पर हो सकती हैं।
15 जनवरी- सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक रह सकती है।
16 जनवरी-अधिकांश जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। कोहरा छाया रहेगा। कानपुर में कोहरे की वजह से 67 ट्रेनें हुईं लेट
रविवार तड़के हल्की बारिश और कोहरे के चलते कानपुर आने वाली श्रमशक्ति सहित 67 ट्रेनें 10 घंटे देरी से पहुंचीं। इसके चलते 1675 ने टिकट लौटाए, 652 यात्रियों ने दूसरी ट्रेन से कनेक्टिंग रिजर्वेशन के चलते दूसरी ट्रेन में भेजा गया। 28 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत। इन शहरों में हुई बारिश मेरठ में सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन
मेरठ में रविवार को कुछ देर के लिए धूप निकली। इससे ठंड का अहसास और बढ़ गया। मौसस वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। जनवरी महीने में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीत लहर चल रही है। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक रविवार रात 4.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई वाराणसी में हल्की बारिश
वाराणसी में आज सुबह बूंदाबांदी हुई जिसकी वजह से सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। बादल छाए हुए है और धुंध छाया हुआ है। दक्षिण-पूरब की हवा तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई है। वाराणसी में सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी 500 मीटर बना हुआ है। आगरा में धुंध में छिपा ताजमहल आगरा शहर के अंदर हल्का और बाहरी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। ताजमहल धुंध में छिप गया है। ठंडी हवाएं चलने से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। उन्नाव में कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार उन्नाव में सोमवार को कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। घना कोहरा और बर्फीली हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। रविवार रात से ही शहर में कोहरा छाया हुआ है। वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। कानपुर सेंट्रल आने वाली ये ट्रेनें रहीं लेट
– 12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस 5 घंटे लेट
– 12004 नई दिल्ली लखनऊ शताब्दी 1.23 घंटे लेट
– 12436 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत 6.43 घंटे लेट
– 22435 वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत 4.30 घंटे लेट
– 22425 अयोध्या आनंद विहार वंदे भारत 1.24 घंटे लेट
– 14117 कालिंदी एक्सप्रेस 9.30 घंटे लेट
– 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 6:30 घंटे
– 15636 बीकानेर एक्सप्रेस 7:30घंटे
– 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 13 घंटे लेट
– 02569 दरभंगा नई दिल्ली 13घंटे लेट
– 15733 फरक्का एक्सप्रेस 4:30 घंटे लेट
– 1417 कालिंदी एक्सप्रेस 8 घंटे
– 12835 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3.30 घंटे लेट
– 03031 हावड़ा भिंड स्पेशल 5 घंटे लेट
– 02418 दिल्ली सूबेदारगंज कुंभ स्पेशल 9 घंटे लेट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *