मुंबई रेप कांड का फरार आरोपी रीवा में छिपा था:गमले बेचते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ा, महाराष्ट्र पुलिस पकड़कर ले गई मुंबई

मुंबई में रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद महीनों से फरार चल रहे एक आरोपी को आखिरकार पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा से गिरफ्तार कर लिया है। वह यहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपी ने रीवा में गमले बेचने का काम शुरू कर दिया था, लेकिन उसकी यह चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। मुंबई पुलिस की टीम ने रीवा के समान थाना पुलिस की मदद से देर रात दबिश देकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना हो गई है। लोकेशन बदल रहा था महाराष्ट्र के अर्नाला पुलिस स्टेशन के एसआई साहिब प्रसाद पवार ने बताया कि आरोपी की पहचान शहजात अली के रूप में हुई है। उस पर रेप का केस (अपराध क्रमांक 197/25) दर्ज है। वारदात के बाद से ही वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। मुखबिर ने दिया सुराग इसी बीच पुलिस को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि आरोपी रीवा के समान थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि होते ही मुंबई पुलिस की एक टीम तुरंत रीवा पहुंची। वहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पहचान छिपाने के लिए बन गया था ‘गमले वाला’ पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शहजात अली बेहद शातिर है। रीवा में किसी को उस पर शक न हो, इसके लिए उसने गमले बेचने का काम शुरू कर दिया था। वह आम लोगों की तरह दिनभर गमले बेचता और अपनी पहचान छुपाए रखता। इसी आड़ में वह लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचता रहा, लेकिन मुखबिर की सूचना ने उसकी फरारी पर ब्रेक लगा दिया। मुंबई पुलिस अब उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *