लुधियाना में देशमेश डेयरी पर 3 मिनट में चोरी,VIDEO:स्कोडा कार में आए चोर, दुकान का शटर उखाड़ चोरी किए 13 लाख

पंजाब के लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर 7 में लगातार चोरी और लूटपाट के मामले बढ़ रहे है। इलाका पुलिस की कार्यशैली पर भी लोग अब सवाल खड़े कर रहे है। चोरी की घटना का ताजा मामला ताजपुर रोड की दशमेश डेयरी का सामने आया है। 4 से 5 बदमाशों ने डेयरी का शटर उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। चोर स्कोडा कार में चोरी की वारदात को अंजाम देने आए। एक चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ और बाकी के उसके साथी बाहर खड़े रहकर रेकी करते रहे। बदमाश ने बिना किसी डर के इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सहम है। 3 से 4 लोगों ने की वारदात जानकारी देते हुए दुकानदार अमनजोत सिंह ने कहा कि हमारी दशमेश डेयरी है। सुबह किसी व्यक्ति ने फोन करके जानकारी दी कि दुकान के शटर किसी ने उखाड़े हुए है। हमने तुरंत सीसीटीवी कैमरा चैक किया। एक कार में 3 से 4 लोग आए। उन लोगों ने पहले हमारा छोटा शटर उखाड़ने की कोशिश की। चोरों ने वह शटर उखाड़ा नहीं गया। फिर उन्होंने बड़ा शटर उखाड़ा। 3 मिनट में की चोरों ने वारदात चोरों का एक साथी दुकान के अंदर दाखिल हुआ। वीडियो में भी नजर आया कि बिना किसी डर के चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। वह नकदी का गल्ला ही अपने साथ उठाकर ले गया। कुछ नकदी बाक्स में पड़ी थी वह उसने जेब में भर ली। सुबह 4.18 मिनट पर उन लोगों ने शटर उखाड़ा और 4.21 तक 3 मिनट में चोरी कर ली। गाड़ी का नंबर कैमरों में साफ नहीं आया। चोर करीब साढ़े 13 लाख रुपए की चोरी करके गए है। चोरों के चेहरे ढके हुए है। मौके पर तुरंत पुलिस को सूचित किया। इलाका के SHO और एसीपी चैकिंग करके गए है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द चोरों को दबोच लेंगे। हमें खुद समझ नहीं आ रही कि थाना भी घटना स्थल से नजदीक है फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *