चना फसल को ट्रैक्टर से रौंदने पर 8 लोग भिड़े, जपं की पूर्व महिला सदस्य को पीटा

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम निपानी में खेत में लगी चना फसल को ट्रैक्टर से रौंदने के बाद जनपद पंचायत बालोद के पूर्व सदस्य ममता गजेंद्र सहित 8 लोगों के बीच विवाद व मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस के अनुसार दीनूराम साहू ने जानकारी दी है कि राहटा खार में 2.5 एकड़ कृषि भूमि है। जिसमें धान फसल की कटाई के बाद चने की बुआई किया हूं। बगल में संतोष गजेन्द्र का खेत है। जिसमें मताई करने संतोष का बेटा रविकांत हमारे खेत से चना फसल को रौंदकर ट्रैक्टर को ले गया था। इस संबंध में चर्चा करने 22 दिसंबर की शाम 5 बजे कलामंच के पास संतोष को बुलाया था। समझाइश दे रहा था, तभी वह ट्रैक्टर में दबाकर जान से मारने की धमकी देकर अपनी पत्नी ममता गजेन्द्र, बेटा तेजस्वी को साथ लेकर खेत तरफ जाने लगे। वहां पहले से ही रविकांत ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया था। खेत के पास पहुंचते ही संतोष, ममता, रविकांत, तेजस्वी चारों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मुझे और बेटे भावेश को हाथ, मुक्का, डंडे से मारपीट की। वहीं रविकांत गजेन्द्र ने जानकारी दी है कि ड्राइवर के साथ खेत मताई करने खेत जा रहा था, तभी भावेश साहू और दीनू साहू ने खेत से ट्रैक्टर ले जाने पर गाली गलौज की। पिता संतोष गजेन्द्र एवं मां ममता गजेन्द्र ने समझाने की कोशिश की तो भावेश साहू, दीनू साहू, लक्ष्मण साहू एवं प्रदीप साहू चारों गाली गलौज करने लगे। भावेश साहू ने खेत मेड़ में रखे स्टील का राड़ लेकर आया और मारने की धमकी देकर मारने की कोशिश किया। पिता ने दाहिने हाथ से रोककर अपना बचाव किया। इस दौरान हथेली में चोट लगी। मां ममता गजेन्द्र बीच बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की। दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर बालोद थाने में 8 लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *