दो बाइक की टक्कर में उछलकर दूर गिरा युवक:सिर में चोट लगने से मौत, 2 की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

सिरोही के कोतवाली थाना क्षेत्र में गोयली रोड स्थित गैस गोदाम के पास शनिवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में 2 युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वेलांगरी में पतंग उड़ाते समय नाबालिग छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। गोयली रोड स्थित गैस गोदाम के सामने शनिवार दोपहर को बाबा कांट्रेक्टर आबूरोड के दो कर्मचारी बाइक पर सवार होकर गोयली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक के पीछे से एक बाइक सवार अचानक ओवरटेक करते हुए आया और बाइक से भिड़ गया। ओवरटेक कर रहे बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक छिटककर दूर गिर गया। नीचे गिरती ही उसके सिर में गंभीर चोट लगी और काफी ज्यादा खून बह गया। जिसे गंभीर और चिंताजनक हालत में इलाज के लिए सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने गंभीर घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाबा कांट्रेक्टर आबूरोड के कर्मचारी रानीवाड़ा जालोर निवासी महेंद्र पुरोहित पुत्र प्रताप पुरोहित और आफताब पुत्र शमसुद्दीन गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहले अस्पताल और बाद में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मृतक की पहचान के साथ ही उसके परिजनों की तलाश कर रही है। छत से गिरकर नाबालिग घायल
वेलांगरी गांव में पतंग उड़ाते समय योगेश (14) पुत्र गणेश राम छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए वेलांगरी गांव के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद रेफर करने पर एम्बुलेंस 108 के पायलट हंसाराम देवासी और मेल नर्स भरत कुमार प्रजापत ने सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *