सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर विशेष सफाई अभियान:कलेक्टर उत्सव कौशल ने जल महल में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

डीग में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘पंच गौरव’ कार्यक्रम के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बुधवार को पर्यटन विभाग, राजस्थान और जिला प्रशासन, डीग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने ऐतिहासिक जल महल प्रांगण में श्रमदान किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। कलेक्टर कौशल ने हाथों में झाड़ू थामकर जल महल परिसर की सफाई की और अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डीग का जल महल वास्तुकला का बेजोड़ नमूना और ब्रज क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ‘पंच गौरव’ पहल के तहत चयनित पर्यटन स्थलों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण प्राथमिकता है। स्वच्छ और सुंदर पर्यटन स्थल देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ाएंगे और डीग का नाम वैश्विक पटल पर रोशन करेंगे। कलेक्टर ने स्वयं कचरा पात्र में कचरा डालकर और परिसर के कोनों की सफाई कर ‘स्वच्छता ही सेवा’ का मंत्र दिया। उन्होंने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सामूहिक प्रयास है। उनके अनुसार ऐतिहासिक स्मारकों को साफ रखना आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास को सुरक्षित रखने जैसा है। अभियान के दौरान नगर परिषद और प्रशासन की टीमों ने ‘प्लास्टिक बहिष्कार’ और पर्यावरण संरक्षण के बैनरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। जिला कलेक्टर ने आमजन और पर्यटकों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा बनाए रखें और परिसर में प्लास्टिक का उपयोग न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *