जंगल में रोजड़े को गोली मारी, फिर हथियार से काटा:सलूंबर जिले की झल्लारा थाना पुलिस ने 6 आरोपी पकड़े, 2 बंदूक और 4 चाकू बरामद

सलूंबर जिले की झल्लारा थाना पुलिस ने वन्यजीव रोजड़े का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे शिकार के उपयोग में ली गई 2 टोपीदार बंदूक,छर्रे और 4 चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों ने जंगल में रोजड़े को गोली मारी और करने के बाद उसे धारदार हथियार से काट रहे थे। तभी गांव के कुछ युवकों ने पीछा करते हुए उन्हें देखा ाा। तभी वे फरार हो गए। थानाधिकारी जय किशन ने बताया कि आरोपी शहीद मोहम्मद पिता नजीर मोहम्मद, शोएब पिता शहीद मोहम्मद, शाहरुख पिता शहीद मोहम्मद, फारुख पिता फकीर मोहम्मद, छोटू पिता इस्माइल खां और आसिफ पिता जाकिर खान को गिरफ्तार कया है। गांव के युवकों ने देखा, पीछा किया, तब पकड़े गए आरोपी
थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी ऋतुराजसिंह पिता प्रतापसिंह राजपूत निवासी सीकर हाल झल्लारा ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 21 दिसंबर 2025 को उसने और उसके कुछ साथियों ने शिकारियों को देखा था। चार तीन बाइक पर दो—दो जने बैठकर बांदरवाड़ा गांव की तरफ जा रहे थे।। उनके हाथ में दो बंदूक, एक धारदार हथियार थे। प्रार्थी ने उनमें से एक आरोपी शाहरूख खान को पहचान लिया था। शाहरुख बाइक रिपेयरिंग की दुकान करता है। उसके साथ उसके पिता शहीद मोहम्मद, भाई शोएब और फारुख आदि थे। मैंने और मेरे साथी मोहिल टेलर, संदीप, धीरज पटेल, रवि पटेल आदि ने इनका पीछा किया। तभी ये बाइक की स्पीड तेज करते हुए करमल माताजी मंदिर के पास के जंगल में चले गए। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सभी साथी आवाज आने वाली तरफ गए तो देखा कि आरोपियों ने एक रोजड़े को मार दिया था। वे उसे काट रहे थे। हमको देखते हुए आरोपियों ने धारदार हथियार झाड़ियों में फेंक दिया। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से रोजड़े के शव को बरामद किया। बाद में आरोपियों की तलाश करते हुए उन्हें जंगल से गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *