सिंगरौली में NTPC में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:युवक से 2 लाख लिए, पीड़ित बोला- मैं गरीब हूं, न नौकरी मिली, न पैसे; शिकायत दर्ज

सिंगरौली में एनटीपीसी विंध्यनगर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बेरोजगार युवक से दो लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर युवक को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित कृष्ण कुमार सिंह, जो यूपी के ग्राम निधि गढ़वार के निवासी हैं। उसने बताया कि आरोपी पी.डी. तिवारी ने खुद को एनटीपीसी विंध्यनगर से जुड़ा बताकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में तिवारी ने मुझसे से दो लाख रुपए नकद मांगे। नौकरी की उम्मीद में मैंने ने अपनी जमीन गिरवी रखकर आरोपी को यह रकम दी थी। हालांकि, एक महीने बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए। पीड़ित ने बताया कि 50 हजार और मांग रहे हैं पीड़ित का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उनसे अतिरिक्त 50 हजार रुपए की मांग शुरू कर दी। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के फोन उठाना भी बंद कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, “मैं गरीब हूं। नौकरी की आस में नकद पैसे दिए थे। न नौकरी मिली, न पैसे। उल्टा धमकियां मिल रही हैं। नकद लेन-देन का रिकॉर्ड नहीं, शिकायत की जांच जारी इस मामले पर एनटीपीसी के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शंकर सुब्रमण्यम ने बताया कि पी.डी. तिवारी नाम का व्यक्ति कंपनी में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि पैसे के लेन-देन के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मामले की जानकारी लेकर तथ्यों का पता लगाया जाएगा। विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि प्रार्थी ने नकद पैसे देने की बात कही है, इसलिए लेन-देन का कोई लिखित हिसाब नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत पर जांच की जा रही है और यदि तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस और संबंधित पक्ष इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *