भर्ती परीक्षा में मेरिट ओर बोनस अंक रखे जाएं:भीलवाड़ा में नर्सिंगकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन, बोले आज विरोध-प्रदर्शन अगर सरकार नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन करेंगे

राजस्थान नर्सेज संगठन की भीलवाड़ा शाखा ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने नियमित नर्सिंग ऑफिसर के 12 हजार पैरामेडिकल स्टाफ के 10 हजार ओर महिला स्वास्थकर्ता एएनएम के 7 हजार पदों पर नई भर्ती, मेरिट एंव बोनस अंक से विज्ञप्ति शीघ्र जारी करवाने की मांग की। नर्सिंग भर्तियों में मेरिट ओर बोनस अंक का आधार हो राजस्थान नर्सरी संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि आज हम राजस्थान नर्सिंग यूनियन के बैनर चले सभी संविदा नर्सरी भीलवाड़ा में इकट्ठा हुए हैं और हमारी मांग है कि मेडिकल डिपार्टमेंट में अब जो भर्तियां आ रही है वो सभी 2010 में जिस पैटर्न पर होती है थी, मेरिट और बोनस से के आधार पर होती थी, 1965 का नियम भी यही कहता है कि जो भर्तियां होनी है वो मेरिट ओर बोनस से की जाए ताकि जो संविदा पर 10 या 12 साल से काम कर रहे हैं उन्हें अवसर मिले। सरकार नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन करेंगे हमे पता लगा है की अभी सरकार के द्वारा कोई लेटर जारी हुआ है, जिसमें नियमों में कुछ बदलाव सरकार करना चाहती है।हम सरकार से को बताना चाहते हैं कि अगर आपने नियमों छेड़छाड़ की तो इसका परिणाम भुगतना होगा। हजारों नर्सिंगकर्मी सड़कों पर उतर आएंगे,कार्य का बहिष्कार होगा।अभी हम सिर्फ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं , उसके बाद कार्य बहिष्कार होगा और आगे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।आज इसी मांग को लेकर हमने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। सीएम ओर चिकित्सा मंत्री ध्यान दे हमें सीएम पर पूरा भरोसा है वो संवेदनशील है, हमारी बात को अवश्य सुनेंगे।अभी हम 7 हजार रूपए में इसी आधार पर काम कर रहे हैं कि हमें बोनस अंक मिलेंगे और परमानेंट नौकरी मिलेगी।हम आपके माध्यम से मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को अवगत कराना चाहते हैं कि वो इस ओर ध्यान दें और आगे आने वाली भर्ती है उनको बोनस और मेरिट बेसिस कराया जाए ताकि संविदा कर्मियों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में नर्सिंग संविदाकर्मी जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *