वन विभाग ने सीकर की कार पर किया जुर्माना:रणथंभौर गणेश मंदिर मार्ग पर गलत तरीके से किया था प्रवेश

रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर पर मार्ग पर गलत तरीके से घुसने के चलते वन विभाग ने‌ एक वाहन पर जुर्माना लगाया। यह वाहन सवाई माधोपुर RTO रजिस्ट्रेशन नंबर का नहीं था और नंबर प्लेट पर तीन को पांच बनाकर अंदर घुस गया था। जिसके चलते इस वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दरअसल, आज बुधवार और चतुर्थी एक साथ थी। ऐसे में त्रिनेत्र गणेश के श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ आई थी। इसी दौरान वह चौपहिया वाहन जो कि RJ- 23 सीकर से आया था। उसके वाहन मालिक ने टेप लगाकर तीन को पांच बना दिया और गलत तरीके से त्रिनेत्र गणेश मंदिर की पार्किंग तक पहुंच गया। जिसकी सूचना वन विभाग को लगी तो विभाग की ओर से वाहन मालिक के खिलाफ जुर्माना किया गया। वन विभाग की ओर से इस वाहन पर 2100 रुपए का जुर्माना किया गया और आगे से नियम नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई। आपको बता दें कि त्रिनेत्र गणेश मंदिर के लिए वन विभाग की ओर से RJ 25 वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाता है, लेकिन इस मामले में RJ 23 का वाहन अंदर प्रवेश कर गया था। जिसकी वजह वजह से वन विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *