खाटूश्यामजी में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा VIDEO:UP के भक्त ने करवाई पुष्पवर्षा,लोगों में रहा चर्चा का विषय

सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में आज हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई। मंदिर परिसर और कस्बे में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा को लेकर लोगों में चर्चा का विषय रहा। यह पुष्पवर्षा उत्तर प्रदेश के किसी भक्त ने करवाई थी। प्राइवेट हेलिकॉप्टर कंपनी के हेलिकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा हुई। दरअसल इस संबंध में 23 दिसंबर को सीकर जिला कलेक्टर कार्यालय से प्राइवेट कंपनी को 3 घंटे के लिए स्वीकृति जारी हुई थी। जिसके बाद आज पुष्पवर्षा हुई। प्राइवेट कंपनी से जुड़े लोगों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा के किसी भक्त ने पुष्पवर्षा के लिए बुकिंग करवाई थी। इसके बाद आज पुष्प वर्षा की गई है। आज खाटू में हुई पुष्प वर्षा लोगों के लिए चर्चा का विषय रही। हालांकि इससे पहले भी कई बार खाटू में कई भक्त हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करवा चुके हैं। नए साल पर आएंगे लाखों भक्त बता दें कि अब नए साल के मौके पर भी सीकर के खाटूश्यामजी में लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आएंगे। यहां 29 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक लाखों की संख्या में भक्तों का आने का अनुमान है। करीब 2 हजार के लगभग सुरक्षाकर्मी व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर में 15 कारीगर सजावट कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *