जयपुर के गोविंदगढ़ में धोबलाई नदी के पास एक पेड़ से युवक-युवती के शव लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पड़े से उतारा। पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। दोनों शव रस्सियों से पेड़ से लटके हुए थे SHO विनोद सांखला ने बताया-ग्रामीणों ने सुबह नदी किनारे पेड़ से दो शव लटके देखे, उन्होंने तत्काल गोविंदगढ़ थाने में सूचना दी। मैं टीम के साथ मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच शुरू करते हुए शवों को पेड़ से उतरवाया दोनों शव अलग-अलग रस्सियों के सहारे पेड़ से लटके हुए थे।। दोनों की पहचान हो गई है। युवक (24) घटना स्थल से 5 किलोमीटर दूर एक गांव का रहने वाला है। युवती का ननिहाल भी युवक के गांव में ही था। वह वहीं रहती थी। युवती का मूल गांव घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर है। युवती के अपहरण के आरोप में युवक पर लग चुका पॉक्सो प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। युवक पर इसी युवती के अपहरण के आरोप में एक साल पहले पॉक्सो लग चुका है। जिसमें वह जेल गया था। FSL टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए है। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस ने शवों को चौमूं मॉर्च्युरी में रखवाया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। एक ग्रामीण ने बताया-युवक मजदूरी करता था। उसके अलावा एक छोटा भाई और है। युवक शाम को घर आया था। रात में कब घर से गया, ये पता नहीं लगा।


