बारां में 3 अवैध खनन वाहन जब्त:NH-27 पर कार्रवाई, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

बारां में अवैध खनन और उसके परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को नेशनल हाईवे-27 पर अभियान चलाते हुए यातायात पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरे 3 वाहनों को जब्त किया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। यातायात प्रभारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि NH-27 हाईवे पर नियमित जांच के दौरान ये वाहन पकड़े गए। जब्त किए गए वाहनों में मिट्टी से भरा एक ट्रोला, मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और अवैध पत्थर से भरी एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल है।
वाहन चालक खनन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस लाइन परिसर में खड़ा करवाया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचना दे दी गई है। फिलहाल खनन विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
यातायात प्रभारी चंद्रप्रकाश ने जोर देकर कहा कि अवैध खनन और परिवहन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में आगे भी लगातार सघन अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *