भोपाल में नवविवाहिता से पड़ोसी ने रेप किया:घर में घुसकर की वारदात, भांजे को देख भागा आरोपी युवक; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल के निशातपुरा इलाके में रहने वाली 20 साल की नवविवाहिता के साथ पड़ोसी ने रेप किया। आरोपी सुई और धागा मांगने उसके घर पहुंचा था। जहां महिला को अकेला देखकर उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका भांजा मौके पर पहुंचा। जिसे देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय महिला मूल रूप से ब्यावरा जिला राजगढ़ की रहने वाली है। उसकी शादी निशातपुरा इलाके में रहने वाले एक युवक से हुई है। आरोपी महिला के पीछे-पीछे घर में चला गया महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम को घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 44 वर्षीय भाऊ सिंह उसके घर पहुंचा। आरोपी ने उससे सुई और धागा मांगा, महिला इसे लेने के लिए घर के अंदर स्थित एक कमरे में गई। आरोपी भी पीछे-पीछे वहीं पहुंच गया। उसने महिला के साथ डरा और धमकाकर रेप किया। पीड़िता ने शोर मचाया, इसी बीच एक महिला का भांजा घर पहुंच गया। जिसे देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता ने शिकायत थाने में पहुंचकर की। जांच के बाद बुधवार सुबह पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *