50 स्कॉर्पियो के साथ हाईवे पर बर्थडे-VIDEO:आधी रात काटा केक; गाना बजाया…छतिए में 36 गोली पार हो जाई; दो गिरफ्तार

यह वीडियो लखनऊ में जन्म दिन सेलिब्रेशन का है। वीडियो में हाईवे पर 50 से अधिक ब्लैक स्कॉर्पियो फॉर्च्यूनर और थार हैं। सफेद गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा है। बोनट पर कई केक रखे हैं। कुछ लोग गाड़ियों की छत पर हैं, कुछ डिवाइडर पर खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं। वीडियो इंजीनियरिंग चौराहे ओवर ब्रिज के पास का है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद वायरल हुआ। जिस व्यक्ति ने यह वीडियो पोस्ट किया है, उसने 2024 में लॉन्च हुए जिला प्रशासन रंगदारी एल्बम सांग की पॉपुलर लाइनों को एडिट करके मिक्सिंग की है। मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। शमशेर अंसारी पुत्र शमशुदीन अंसारी (22) निवासी सीतापुर रोड गायत्री नगर निकट राम लीला मैदान थाना मडियांव लखनऊ और सुमित सैनी पुत्र नारायन सैनी (19) निवासी 615/658 गायत्री नगर नौबस्ता थाना मडियांव लखनऊ को पकड़ा है। अब जन्म दिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें… तस्वीर- 1. जन्म दिन सेलिब्रेशन में बड़ी संख्या में युवा हाईवे पर इकट्ठा हुए। तस्वीर- 2. जिस सफेद गाड़ी के बोनट पर केक रखकर काटा गया उस पर BJP का झंडा लगा है। तस्वीर- 3. कुछ युवक गाड़ियों की छत पर खड़े होकर मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। तस्वीर- 4. गाड़ियों के बोनट पर केक रखा है। एक-दूसरे को केक लगाते हुए जमकर मस्ती की गई। तस्वीर- 5. ओवर ब्रिज के पास लाइन से ब्लैक स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर और थार गाड़ियां खड़ी दिखीं। ……………………….
यह खबर भी पढ़ें… मेरा पति ‘गे’ है…ऐसा कहा तो पीटकर निकाला:पत्नी बोली- दूसरे निकाह में पहुंची तो घर वालों ने किया हमला; भाइयों को पीटा ‘मेरा निकाह 2017 में हुई। एक साल तो सब ठीक रहा लेकिन पति मुझसे दूर-दूर रहने की कोशिश करते। एक दिन मैंने उन्हें एक लड़के के साथ देख लिया। वह ‘गे’ हैं और ये बात घरवाले भी जानते थे। इसे छिपाने के लिए मुझे प्रताड़ित किया जाने लगा। अब पति दूसरा निकाह कर रहे थे तो मैंने विरोध किया। इस पर मेरी और मेरे भाईयों को पीटा गया।’ पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *