टीकमगढ़ में भाजयुमो ने अटल पार्क में की सफाई:अटल शताब्दी वर्ष पर जिलाध्यक्ष ने वाजपेयी को बताया अजातशत्रु

टीकमगढ़ में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने अटल शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। नजरबाग स्थित अटल पार्क में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत और भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजीनियर अभय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजयुमो द्वारा शाम को भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभय यादव ने बताया कि अटल स्मृति वर्ष के तहत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए जिले भर में युवा मोर्चा द्वारा सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी देशहित में बेबाकी से रखी गई बातों का सम्मान विपक्ष तक ने किया। यादव ने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक राजनेता के तौर पर हर संभव ऊंचाई तक पहुंचे। वे प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। वे भारतीय लोकतंत्र के अजातशत्रु थे, जिन्होंने संसद में अपने जीवन के पचास साल व्यतीत किए और चार अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से चुने गए। वे प्रत्येक भारतीय की अंतरात्मा की आवाज बने। इस स्वच्छता कार्यक्रम में मनोज देवलिया, रोहित खटीक, प्रतेंद्र सिंधई, रीतेश भदौरा, नरेश तिवारी, पुष्पा यादव, संध्या सोनी, आदित्य योगी, पंकज प्रजापति, शोभरन कुशवाहा, चंद्रभान प्रजापति, निर्मल नीरज शर्मा, चीकू यादव, जितेंद्र जैकी यादव, सुनील रैकवार, अंकित तिवारी, अक्षय सिंह परमार, धर्मेंद्र परमार और महेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *