पत्नी ने लोन लिया…पति ने परिवार को जहर खिलाया:बच्चे की मौत, सहारनपुर में परिवार 5 लाख की किश्ते नहीं चुका पा रहा था

सहारनपुर में पत्नी के कर्ज से परेशान होकर पति ने पहले खुद जहर खाया। फिर पत्नी और 3 बच्चों को भी जहर खिला दिया। घटना में डेढ़ साल के बेटे की मौत हो गई। अन्य सभी की हालत नाजुक है। पत्नी ने फाइनेंस कंपनियों से 5 लाख का लोन ले रखा था। किश्त नहीं चुका पा रहे थे। घटना आज दोपहर गागालहेडी-देवबंद मार्ग की है। जहर खाने के बाद पति बाइक पर सभी को लेकर घर से निकल पड़ा। कुछ दूर जाकर उसकी हालत बिगड़ी तो वह हाईवे पर बाइक लेकर गिर पड़ा। हाईवे पर पूरा परिवार तड़पने लगा। एक युवक ने उन्हें देखकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पत्नी ने लिया था 3 फाइनेंस कंपनियों से लोन
विकास (40) नंदी फिरोजपुर का रहने वाला है। वह मोची का काम करता है। अस्पताल में भर्ती विकास ने बताया- उसकी पत्नी रजनी (35) ने एक साल पहले अलग-अलग तीन फाइनेंस कंपनियों से 5 लाख का लोन लिया था। उसने शुरुआत में 4- 5 किस्तें जमा की। इसके बाद से किस्त जमा करने में दिक्कत आने लगी। बैंक वाले रोज घर आने परेशान करते थे। 6 महीने से लोन भरने का दबाव बना रहे थे। मारपीट पर उतारू हो जाते थे। इन सबसे परेशान होकर विकास सुबह जाकर जहर खरीदकर लाया। पहले उसने खुद जहर खाया। फिर पत्नी को खिलाया। पत्नी ने तीनों बच्चों विवेक (1.5 साल), पलक (3) और परी (6) को अपने हाथ से जहर खिलाया। डॉक्टर बोले- सभी की हालत गंभीर
पूरे परिवार को हाईवे पर तड़पता देख राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने काफी देर तक एम्बुलेंस का नंबर मिला। जब फोन नहीं लगा तो बाबर नाम के युवक ने उन्हें पास के सीएचसी में पहुंचाया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए परिवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। विकास ने पुलिस की पूछताछ में पूरी घटना बताई। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है सभी बेहोश हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी रोहित सजवान ने बताया कि परिवार के जहर खाने का मामला सामने आया है। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। लोगों से बातचीत करके पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है। —————————– खबरें और भी हैं… ACP मोहसिन कानपुर IIT से नहीं कर सकेंगे PhD: यौन उत्पीड़न के आरोपों पर NOC कैंसिल कानपुर IIT की छात्रा के यौन शोषण के आरोपी ACP मोहसिन अब IIT से PhD नहीं कर सकेंगे। यूपी पुलिस की ओर से उन्हें दी गई NOC कैंसिल कर दी गई है। IIT प्रशासन ने इसकी पुष्टि की। छात्रा ने कहा- मेरी जिंदगी खतरे में है। मोहसिन अपने पावर से डरा रहा है। ACP और उनके वकील मेरे खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मेरी अपील है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई हो। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में घूमते रहे ACP, बयान देने नहीं पहुंचे: पुलिसकर्मियों से मिले मोहसिन खान, अधिकारियों के बंगले तक भी गए कानपुर में आईआईटी की रिसर्च स्कॉलर के यौन शोषण के आरोपी पूर्व एसीपी क्राइम मोहसिन खान गुरुवार को शहर में दिखाई दिए। वह काफी देर तक शहर में रहे लेकिन उन्होंने अपना बयान दर्ज कराने के लिए एसआईटी के सामने हाजिर नहीं हुए। वहीं एसआईटी की अब तक की जांच में यह जानकारी हुई है कि एसीपी छात्रा को ज्यादातर लाइव म्यूजिक कॉनसर्ट में ले जाते थे। पुलिस के हाथ ऐसी कई वीडियो और फोटो लगी है। हर वीडियो की डिटेलिंग (कहां, कब, किस उद्देश्य से बनाई गई) कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *