उपार्जन केंद्रों का किया गया निरीक्षण:भाजपा नेता ने देखीं खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाएं

सीधी जिले के सिहावल विधानसभा अंतर्गत उपार्जन केंद्रों का आज शनिवार के दिन भाजपा नेता पवन धर द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने ​​​​​​ धान खरीदी के संबंध में समिति प्रबंधक एवं किसानों से चर्चा की। अमिलिया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण करने के बाद पवनधर द्विवेदी सिहावल स्थित बमुरी उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। जहां धान खरीदी के संबंध में किसानों ने बताया कि सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ जैसे वरदाना, पानी, तौल, मजदूर की सभी सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं समिति प्रबंधक संदीप सिंह के द्वारा पवनधर से बताया गया कि परिवहन की समस्या काफी गंभीर है। 3 दिसंबर 2024 से उपार्जन केंद्र में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है परंतु 10 हज़ार क्विंटल धान की खरीदी होने के पश्चात अभी तक एक भी परिवहन नहीं हुआ है जिसकी वजह से रखरखाव में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पवनधर ने की अधिकारियों से बात समस्या को समझते हुए भाजपा नेता पवन धर द्विवेदी ने दूरभाष पर सीधी जिले के जिला खाद्य अधिकारी नागेंद्र सिंह परिहार से बात की तो उन्होंने बताया कि मिलर्ष की हड़ताल की वजह से उपार्जन केंद्रों से धान का परिवहन नहीं हो पा रहा है जैसे ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा धान परिवहन का कार्य सुचारू रूप से संचालित शुरू हो जाएगा। वही खाद्य विभाग अधिकारी ने बताया कि हम जल्द ही परिवहन की समस्याओं का समाधान करवाएंगे। हालांकि अभी हड़ताल चल रही थी, फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था का समाधान हम करवाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *