मकर संक्रांति पर आज भैरो बाबा पहाड़ी स्थल में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

मनोज सिन्हा| सिमडेगा मकर संक्रांति के अवसर पर सिमडेगा जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर फुलवाटांगर में स्थित भैरो बाबा पहाड़ी स्थल में श्रद्धा- भक्ति का वातावरण बना हुआ है यहां मकर संक्रांति के अवसर पर काफी संख्या में लोग पहुंचकर दर्शन पूजन करते हैं। पहाड़ी में लगभग 500 फुट ऊंची भैरो बाबा की मुखाकृति वाली पहाड़ी आकर्षण का केंद्र रही है। यहां गुफा के भीतर स्थापित देवी देवताओं की मूर्तियां भी भक्तों को आकर्षित करती रही हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर यहां पिछले 21 सालों से विशेष आयोजन होते रहे हैं। भैरो बाबा समिति के संरक्षक कलिंदर साहू, कोषाध्यक्ष रामलाल नायक और अनूप साहू ने बताया कि यहां पिछले 21 वर्षों से मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना होती रही है। दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन अखंड हरि कीर्तन की शुरुआत हुई है। जिसमें कई गांव की कीर्तन मंडलियां हरे रामा हरे कृष्णा का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं। मकर संक्रांति के दिन हरि कीर्तन के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही नागपुरी गीत संगीत के कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। यहां मेले का भी आयोजन होगा। काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *