उपायुक्त के जनता दरबार में लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

भास्कर न्यूज| सिमडेगा आम जनता के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर सोमवार को समाहरणालय में उपायुक्त अजय कुमार सिंह के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। जनता दरबार में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिलाने, अवैध कब्जा की गई जमीन को छुड़वाने एवं अन्य विषय से संबंधित मामले आए। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *