भास्कर न्यूज | चाईबासा उत्पाद विभाग द्वारा कोकचो के खेड़ियाटांगर में छापेमारी कर चार कार्टून विदेशी शराब जब्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। टीम को खेड़ियाटांगर में अवैध विदेशी शराब होने की जानकारी मिली थी। इस आधार पर की गई छापामारी में उत्पाद विभाग की टीम ने चार कार्टून विदेशी शराब जब्त कर प्रकाश निषाद और रितेश निषाद नामक दो व्यक्ति को पकड़ा। खेड़ियाटांगर में टुसू पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले फुटबॉल मैच सह मेले में अवैध शराब बेचने के लिए लाए जाने की सूचना पर यह छापामारी की गई थी। इस घटना के आरोपियों से 40 हजार रुपए जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष आफ्ताब आलम ने कहा वे इस मामले में उत्पाद सह मद्य निषेद मंत्री को पत्र भेजकर उत्पाद अधिकारियों द्वारा मनमाना जुर्माना वसूलने और रशीद नहीं देने की शिकायत करेंगे।


