मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत कैंसर पीड़ित के लिए 2.48 लाख स्वीकृत

चाईबासा| मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत चिकित्सा सहायता के लिए सोमवार को सदर अस्पताल चाईबासा में असाध्य रोग समिति की बैठक अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हंसदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जमशेदपुर के मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल में इलाज कराने जा रहे तांतनगर प्रखंड अंतर्गत लोवालान्दिर गांव निवासी सिकंदर बिरुली के बोन कैंसर की बीमारी से पीड़ित पुत्र 15 वर्षीय मनोज बिरुली के इलाज के लिए 2.48 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे पूर्व मनोज बिरुली को असाध्य रोग के तहत 2.10 लाख की राशि इलाज हेतु दी जा चुकी थी। बैठक में चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित राजाराम गुप्ता ने कहा कि असाध्य रोग सहायता राशि को जरूरतमंद के सहायतार्थ हेतु योजना का प्रचार-प्रसार और व्यापक रूप में करने की आवश्यकता है, ताकि जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. बरियल मार्डी, डॉ. पोलीना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *