भास्कर न्यूज |जैंतगढ़ साल का प्रथम और क्षेत्र का सबसे बड़ा मकर पर्व 14 जनवरी मंगलवार को है।हजारों श्रद्धालु पवित्र बैतरणी नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। पितरों की तर्पण के बाद पूजा पाठ और दान करेंगे। इस अवसर पर रामतीर्थ में भारी मेला का भी आयोजन होता है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। रामतीर्थ मेला श्रद्धालुओं और आम जन के लिए सज धज कर तैयार है। जिला प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी की गई है। प्रशासन भी हर समय विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहेगी। मेला का सफल आयोजन को लेकर एसडीओ ने की बैठक; रामतीर्थ मेला का आयोजन शांति पूर्ण और सफल आयोजन को लेकर रविवार अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव की अध्यक्षता में मंदिर कमिटी एवं शायरात कमेटी की उपस्थिति में बैठक की गई। मंदिर परिसर में हुई इस बैठक में मेला के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। हर बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। 30 दंडाधिकारी सहित भरी संख्या में सुरक्षा बल रहेंगे मौजूद; रामतीर्थ मेला का सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 दण्डाकारी सहित भरी संख्या में महिला तथा पुरुष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।मेला के चप्पे चप्पे पर किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। मकर संक्रांति मेला नशा मुक्त रहेगा। हब्बा डब्बा और मुर्गा पड़ा का आयोजन नहीं होगा। प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष भी बनाए गया है। खोया पाया नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। मेला में प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


