साइकिल वितरण योजना को लेकर की बैठक

भास्कर न्यूज |चाईबासा जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त कुलदीप चौधरी के अध्यक्षता में कल्याण विभाग से संचालित उन्नति का पहिया-साईकिल वितरण योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना एवं पशुधन विकास योजना अंतर्गत संपादित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि उन्नति का पहिया-साईकिल वितरण योजना तहत जिला अतंर्गत वर्ष-2023-24 में साईकिल वितरण 98.37 प्रतिशत और 2024-25 में 97.30 प्रतिशत वितरण पूर्ण कर लिया गया है। समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारी को लक्ष्य के अनुरूप अवशेष साईकिलों का वितरण एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृति वर्ष 2024-25 अंतर्गत प्रखंड वार जायजा लेते हुए सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्श दिया गया कि जिला अतंर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण ई-कल्याण पोर्टल में एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करवाते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत्-प्रतिशत छात्रवृति वितरण का कार्य को पूर्ण कर लिए जाने सहित संबंधित पदाधिकारियों को अन्य दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, परियोजना निदेशक- आईटीडीए जयदीप तिग्गा, जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *