वृद्ध आश्रम झींकपानी के वृद्धों को प्रदान की सामग्री

चाईबासा| जायंट्स ग्रुप चाईबासा सहेली द्वारा ठिठुरती ठंड से संचार वृद्ध आश्रम झींकपानी की वृद्धों को बचाने के लिए अध्यक्ष मंजरी पंसारी के नेतृत्व में रूम हीटर व इमल्शन रॉड, प्रदान की । अतिवृद्ध महिलाएं जो बिस्तर से उठने में अक्षम हैं उन्हें डायपर के पैकेट दिये गये । बीमारी से बचने के लिए उन्हें स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। ठंड से बचने हेतु वृद्धों के लिए सरसों तेल की शीशियों का वितरण किया गया। रोटरी की अंजू राठौर ने तिलकुट, जायंट्स ग्रुप की दीपा लोधा ने घर के बने व्यंजन,ग्रुप की तरफ से गठिया व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। वहीं, घर से निर्वासित बुजुर्गो के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *